Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ विश्वविद्यालय के 39 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

लखनऊ विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 39 छात्र-छात्राओं का 5 कम्पनियों में प्लेसमेंट हुआ है। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की डायरेक्टर प्रो. मधुरिमा लाल ने बताया कि टीसीजी लाइफसाइंसेज कम्पनी में एम.एससी. के 14 छात्र-छात्राओं (अमित कुमार, आस्था दुबे, आयुष पांडेय, हर्षिता सरोज, पायल सिंघवाल, राजकुमार तिवारी, शिवानी कुमारी, स्नेहा मिश्रा, सृष्टि शुक्ला, तरूण पाल, आलोक कुमार, कृष्णपाल, प्रीति मिश्रा एवं श्वेता मिश्रा) का चयन प्रोजेक्ट फेलो के पद पर हुआ।

- Advertisement -

 

कम्पनी नें छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान 25000 रुपये प्रति माह और ट्रेनिंग के बाद 4 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज ऑफर किया है। साथ ही लीडिंग सल्यूशन प्रा. लि. कम्पनी द्वारा 12 छात्र-छात्राओं (गौरी खंडेलवाल, मानसी यादव, रितिक कालिया, अखिलेश चौहान, अभिनंदन सिद्धार्थ, रूपांशी गौर, गरिमा सिंह, श्रेष्ठ गुप्ता, हर्ष, यश दीक्षित, आदित्य गौतम एवं स्नेहा मौर्या) को पेड इंटर्नशिप के लिये अधिकतम 15000 रुo प्रतिमाह के स्टाइपेंड पर चयनित किया गया।

 

एचडीएफसी बैंक ने विश्वविद्यालय के 5 छात्र छात्राओं (शालिनी सिंह, सोनल बाजपेयी, संजय कुमार, आशुतोष अग्रवाल और प्रियांशु जयसवाल) का चयन डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर 3 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर किया है। सर्टीबॉक्स प्रा. लि. कम्पनी में 7 छात्र-छात्राओं (निशांत सिंह, राहुल पांडेय, अनंत वशिष्ठ, शिवम शुक्ला, राकेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मोहम्मद साद) का चयन बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर 2.4 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ है।

 

साथ ही होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड में छात्रा अनुष्का कसेरा का कस्टमर सर्विस मैनेजर के पद पर 4.5 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयन हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की डायरेक्टर प्रो. मधुरिमा लाल ने चयनित छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें