Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Luna-25: चन्द्रमा पर भारत का पडोसी होगा रूस, चांद की सतह पर चंद्रयान-3 से दो दिन पहले होगा लैंड !

Luna-25: रूस ने शुक्रवार 11 अगस्त को 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 (Luna-25) सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह मिशन भारत के चंद्रयान-3 से करीब एक महीने बाद लॉन्च किया है। लेकिन संभवतः यह चंद्रयान से दो दिन पहले ही चांद की सतह पर लैंड होगा। लूना 25 का मकसद चांद पर पानी की खोज करना है। रूस ने 1976 के बाद अपना यान लूना 25 चांद पर भेजा है। इसे वहां के स्थानीय समय 2.11 बजे वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया है। ये जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी ईस्ट में है।

- Advertisement -

चंद्रयान-3 से पहले लैंड करेगा लूना-25।

आपको बता दें, चन्द्रमा के लिए रवाना दोनों ही मिशन की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी है। इस तरह से भारत और रूस के ये यान चांद पर एक-दूसरे के पडोसी होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि लूना 25 चांद की सतह पर चंद्रयान 3 से पहले ही लैंड करेगा। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस बताया कि लूना 25 पांच दिनों तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह चांद की ऑर्बिट में 7-10 दिन तक चक्कर लगाएगा। एजेंसी ने बताया, 21 या 22 अगस्त तक लूना-25 चांद की सतह पर उतर सकता है। वहीं भारत ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था जो 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

Luna-25 और चंद्रयान 3 करेंगे चन्द्रमा पर होगी पानी की खोज।

CNN के अनुसार लूना-25 में चार पैरों वाला लैंडर है, जिसका वजन 800 किलोग्राम है। यह यान लगभग एक छोटी कार के आकार का है। लूना 25 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर एक वर्ष तक काम करने के लक्ष्य से बनाया गया है। यह चांद की सतह से मिट्टी के नमूने लेने और उनका एनालिसिस करने का काम करेगा। NASA ने 2018 में कहा था कि चांद के साउथ पोल पर पानी है। रोस्कोस्मोस ने बताया कि इस मिशन का मकसद सॉफ्ट-लैंडिंग टेक्‍नोलॉजी को डेवलप करना है। साथ ही चंद्रमा की आंतरिक संरचना पर रिसर्च करना और पानी समेत दूसरी जरूरी चीजों की खोज करना है। रूस द्वारा 1976 में लॉन्च किया गया मिशन लूना-24 चांद की करीब 170 ग्राम धूल लेकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस पहुंचा था। अंतरिक्ष विज्ञानी व्लादिमीर सर्डिन ने अनुसार लूना-25 मिशन की सफलता की संभावना 50 फीसदी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें