Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मधुमिता हत्याकांड: कहां हैं बाहुबली अमरमणि? अस्पताल प्रशासन बोला- डिस्चार्ज कर दिए, बेटे ने कहा- इलाज जारी, CMO मौन हैं

कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में रिहाई के बाद से पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की खूब चर्चा हो रही है लेकिन वे हैं कहां? किसी को दिखाई नहीं दे रहे? किसी को मिल नहीं रहे? कहां पर हैं अमरमणि? अब ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अमरमणि का गोरखपुर में BRD मेडिकल कॉलेज में इलाच चल रहा था लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें डिस्चार्च किया जा चुका है। बेटे का दावा है कि अभी भी वहीं इलाज चल रहा है। सीएमओ इस मामले में चुप्पी साधे हैं। तो फिर अमरमणि गए कहां? रिहाई के बाद से अमरमणि की सार्वजनिक तौर एक भी फोटो सामने नहीं आई है। यही नहीं, CMO के मेडिकल बोर्ड के सामने भी पेशी नहीं हुई है। ऐसे में कई तरह की चर्चाएं अब हो रही हैं।

- Advertisement -

 

दरअसल, अमरमणि की रिहाई के बाद जब पत्रकारों ने जानने की कोशिश की कि आखिर वे हैं कहां तो सुराग हाथ नहीं लग पाया।  गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज के वर्किंग प्रिंसिपल डॉ. पवन प्रधान ने कहा है कि 25 अगस्त को जेल से रिहाई के बाद अमरमणि को 26 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर जो व्यक्ति 18 साल से बीमार है, वह रिहाई के अगले ही दिन आखिर स्वस्थ्य कैसे हो गया?

हालांकि, इस मामले पर सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे और BRD प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार कुछ नहीं बोल रहे हैं। सीएमओ ने सिर्फ यही कहा कि अमरमणि का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वे कुछ नहीं बोलेंगे। वहीं, बेटे अमनमणि त्रिपाठी का दावा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की बात किसी ने कही है, तो उसके लिए बकायदा डिस्चार्ज स्लीप जारी हुई होगी, उसे सामने लाया जाए। यह बात पूरी तरह निराधार है।

अमनमणि ने यह भी बताया कि डॉक्टरों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि अभी दोनों को डिस्चार्ज करने की स्थिति नहीं है। अमनमणि के मुताबिक उनकी मां को सर्वाइकल की दिक्कत है। जबकि, पिता को न्यूरो और स्पाईनल प्रॉब्लम है। वहीं, सोमवार को 5 डॉक्टरों की टीम करीब एक घंटे तक पूर्व मंत्री का CMO कार्यालय में सेहत की जांच के लिए इंतजार करती रही। लेकिन, अमरमणि बोर्ड के सामने नहीं आए। इसकी सूचना CMO ने बस्ती में अदालत को भेज दी है। बाद में अमनमणि त्रिपाठी CMO की मेडिकल बोर्ड के सामने खुद पेश हुए और कहे कि उनके माता-पिता ज्यादा बीमार हैं, पेश नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें