Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महाराष्ट्र में जानिए कब होगा कैबिनेट विस्तार, किसे मिलेगा कौन सा विभाग

महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की सरकार बन चुकी है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन चुके हैं। बीजेपी ने महाराष्ट्र में बड़ी बाजी जीत ली है। अब वहां पर विभागों का बंटवारा होना है। बीजेपी पहले ही अपना मुख्यमंत्री चुनकर गठबंधन सहयोगियों से आगे निकल चुकी है। अब अहम मंंत्रालयों को भी बीजेपी अपने पास रखना चाहती है। चलिए बताते हैं कि किसे क्या मिलेगा।

- Advertisement -

 

महाराष्ट्र में जो कैबिनेट विस्तार होगा उसमें भी बीजेपी ही मजबूत स्थिति में होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ बीजेपी की कोशिश है कि वो गृह विभाग भी अपने पास रखे। वित्त विभाग अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को दिया जाएगा। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को इस बार शहरी विकास विभाग के साथ राजस्व विभाग मिल सकता है।

 

मंत्रियों के कोटे की बात करें बीजेपी के हिस्से मे 22 मंत्री पद आ रहे हैैं। शिवसेना को 12 मंत्री पद और एनसीपी को  10 मंत्री पद मिलेंगे। इस पर जल्द ही फैसला किया जाना है। माना जा रहा है कि रविवार तक इस पर फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें