Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में NDA सरकार, यूपी में भी बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र और झारखंड दोनों प्रदेशों में बीजेपी नीत एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, यूपी में भी बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन दिख रहा है। यूपी उपचुनाव में बीजेपी 9 में से 6 सीटें जीत सकती है। चलिए विस्तार से आपको एग्जिट पोल्स की जानकारी देते हैं।

- Advertisement -

 

Peoples Pulse के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। यहां एनडीए को महाराष्ट्र में 175 से 195 सीटें मिल रही हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी को 85-112 सीटें और अन्य को 7-12 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, इसी सर्वे के तहत झारखंड में भी एनडीए की सरकार बन रही है। यहां एनडीए को 44-53 सीटें, इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें मिल रही हैं।

 

एक और विश्वसनीय एक्जिट पोल चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 45-50 सीटें मिलने मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को 35-38 सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र के लिए चाणक्या के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 152-160 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

Matrize एग्जिट पोल में भी झारखंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बन रही है। यहां बीजेपी गठबंधन को 42-47 जबकि कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्रिज ने महाराष्ट्र में बीजेपी को 170 सीटों का अनुमान दिखाया है जबकि कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 110 सीटें मिल रही हैं।

 

यूपी उपचुनाव का ये है हाल

 

उधर, यूपी उपचुनाव की बात करें तो मैट्रिज ने बीजेपी गठबंधन को 9 में से 7 सीटें दी हैं। वहीं, सपा के खाते में सिर्फ 2 सीट आती दिख रही है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 6 सीटें जबकि सपा के खाते में 3 सीटें आती दिख रही हैं। वहीं जी न्यूज के सर्वे में भी बीजेपी आगे है। यहां बीजेपी को 5 सीटें जबकि सपा को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें