Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल: गृह मंत्रालय ने 78 IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला, 5 जिलों के DCP बदले

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 78 अधिकारियों का बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस सूची में 33 IAS और 45 IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। दिल्ली के पांच जिलों के DCP बदल दिए गए हैं, जिनमें नार्थ-ईस्ट, नार्थ, नार्थ-वेस्ट, साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

- Advertisement -

यह तबादले मुख्य रूप से दिल्ली और उत्तर-पूर्वी राज्यों में किए गए हैं। दिल्ली में इस प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा असर देखने को मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों में इसका अपेक्षाकृत कम प्रभाव होगा।

राजस्थान और बिहार में भी बड़े पैमाने पर हुए तबादले

राजस्थान में हाल ही में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। छह सितंबर को राजस्थान सरकार ने 386 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी, जबकि इससे पहले 108 IAS अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया था। इसके अलावा, बिहार और मध्य प्रदेश में भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिससे इन राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए हैं।

यह भी पढ़े: कांग्रेस के फैसले से हरियाणा चुनाव में सपा और आप के साथ गठबंधन की उम्मीदें खत्म

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें