Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Malaika Arora Post: अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने फिर किया पोस्ट शेयर, फैंस का टूटा दिल !

Malaika Arora Post: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

- Advertisement -

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “खुश रहने का सीक्रेट यही है कि आप कितना भी अजीब क्यों न हो जाएं, गलत लोग पार्टी छोड़ देंगे और सही लोग आपके साथ डांस करेंगे।” इस पोस्ट को फैंस उनके निजी जीवन से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल ही में अर्जुन ने खुद को सिंगल बताया, जिससे उनके ब्रेकअप की पुष्टि हुई।

अर्जुन कपूर का बयान और ब्रेकअप की पुष्टि

कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने एक इवेंट के दौरान अपने सिंगल होने की बात कही थी। इस बयान के बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें और पुख्ता हो गईं। हालांकि, इससे पहले जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था, तब अर्जुन कपूर पल-पल उनके साथ दिखाई दिए थे। उस समय लोगों को लगा था कि शायद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन बाद में इन अटकलों पर विराम लग गया।

मलाइका के क्रिप्टिक पोस्ट्स का सिलसिला जारी

यह पहली बार नहीं है जब मलाइका ने इस तरह का इशारा करते हुए कोई पोस्ट किया हो। ब्रेकअप की खबरों के बाद से वह लगातार ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं, जो उनके निजी जीवन की स्थिति को दर्शाते हैं।

फैंस का टूटा दिल

अर्जुन और मलाइका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। उनके अलग होने की खबरों ने फैंस को निराश किया है। हालांकि, मलाइका के इस पोस्ट ने यह संकेत दिया है कि वह इस समय अपने जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश कर रही हैं।

Also Read: Upcoming South Movies December 2024: दिसंबर में साउथ सिनेमा का दिखेगा जलवा, रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें