Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, कमलनाथ को सीएम बनाने का किया दावा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज है। इसी बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि चंबल के कुख्यात डाकू रहे मलखान सिंह अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वे कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनवाएंगे।

- Advertisement -

 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इससे पहले मलखान सिंह ने 2014 भाजपा की सदस्यता ली थी। 2018 में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी। अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

 

मलखान सिंह ने कहा कि मैंने अत्याचार के खिलाफ बीहड़ में बंदूक उठाई। स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने मुझे समर्पण करवाया। अर्जुन सिंह ने मुझे 100 बीघा जमीन दी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कि 20 साल से किसान रो रहे है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों का अत्याचार और अन्याय देखा है। हम बागी थे और भाजपा के नेता डाकू है। मलखान ने कहा कि अब मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें