Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज झारखंड दौरे पर, करेंगे ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की समाप्ति के बाद अब कांग्रेस पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। अभियान की शुरुआत झारखंड के साहिबगंज जिले से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज अभियान की शुरुआत करने झारखंड पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

 

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं। खरगे चार्टर्ड विमान से दोपहर 12 बजे झारखंड के दुमका हवाई अड्डे पर उतरेंगे। उसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से साहिबगंज के गुमानी स्थित श्रीकुंड मैदान के लिए रवाना होंगे। गुमानी में खरगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे।

आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे साहिबगंज में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब 3:30 बजे खरगे दुमका एयरपोर्ट आएंगे और 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

जनता के विश्वास को जीतना चाहती है कांग्रेस
कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के माध्यम से जनता के विश्वास को जीतने की कोशिश में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा ने दो दिन पहले दुमका पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंनें जानकारी दी कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के अंतर्गत पार्टी के नेता- कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों विशाल स्तर पर चलेगा। इस दौरान कांग्रेस के सदस्य केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को बताएंगे। अभियान के शुभारंभ के मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें