Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Breaking News: मणिपुर की हिंसा को रोका जा सकता है, लेकिन PM नहीं चाहते आग बुझे: राहुल गांधी

अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) को लेकर सियासत का माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के मामले पर आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। कहा कि, अगर आप मणिपुर नहीं जा सकते, लेकिन मणिपुर के बारे में बोल तो सकते हैं।

- Advertisement -

PM ने भारत माता की हत्या की: राहुल 

विदित हो कि, राहुल गांधी ने मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कई खुलासे किए हैं। इसके अलावा राहुल ने मणिपुर की हिंसा के लिए सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। 19 साल के अनुभव में मैंने मणिपुर में जो देखा-सुना, वैसा पहले कभी नहीं देखा। इस मामले में संसद में मैंने कहा था कि, ‘PM और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है। मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है।’ ये खोखले शब्द नहीं हैं..!

PM हंसी मजाक के मूड में नजर आ रहे: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को यह हंसी मजाक पब्लिक मीटिंग में करना चाहिए। साथ ही ये भी कि, उन्हें संसद में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी। मुझे प्रधानमंत्री को जवाब देने की जरूरत नहीं है। मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी गई और प्रधानमंत्री हंसी मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, जहां भारत मां पर आक्रमण होगा, मैं वहां रक्षा में खड़ा मिलूंगा। मैं देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर खड़ा रहूंगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें