Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मणिपुर हिंसा का खालिस्तान कनेक्शन, जाने क्या है सच !

कनाडा में मणिपुर के कुकी-ज़ो जनजाति ग्रुप के नेता द्वारा मणिपुर में जातीय हिंसा पर दिए गए एक भाषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.इसकी वजह से एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, अगस्त की शुरुआत में कनाडा के सर्रे शहर के उसी गुरुद्वारे में आयोजित हुए एक इवेंट में मणिपुर हिंसा पर भाषण दिया गया, जिसका चीफ खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर था. ऐसे में मणिपुर हिंसा और खालिस्तानी गतिविधियों के बीच लिंक की बात हो रही है.

- Advertisement -

 

 

 

‘नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन’ (NAMTA) के कनाडा चीफ लीन गांगटे ने अपने भाषण में भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की निंदा की. उसने कनाडा से हर संभव मदद की गुजारिश भी की NAMTA ने फेसबुक और एक्स पर 7 अगस्त को वीडियो पोस्ट किए .कुकी-जो जनजाति से आने वाले लीन गांगटे ने मणिपुर में हो रही हिंसा और मैतई समुदाय को लेकर बयान दिया. गांगटे ने कहा, ‘4 मई को भीड़ ने मेरे घर हमला किया और मेरे पिता को जान से मारने की कोशिश की उन्होंने बड़ी बेरहमी से हमारा घर लूटकर उसमें आग लगा दी. मेरे बड़े भाई और उसके परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा. मणिपुर 3 मई से ही जल रहा है. अब तक 120 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. 7000 से ज्यादा घरों को लूटा और जलाया गया है.

 

 

 

NAMTA के जब भारत में ये सब कुछ हो रहा था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां थे. वह अमेरिका, फ्रांस, मिस्र गए, लेकिन वहां नहीं गएं, जहां उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी.’ गांगटे ने आगे कहा, ‘भारत में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है. फिर वह चाहे मुस्लिम, सिख या ईसाई ही क्यों न हो. हम भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हैं. हम कनाडा से हर संभव मदद दिए जाने की गुजारिश करते हैं.’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें