Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, प्रदर्शन कर रहे एक युवक की मौत के बाद बढ़ा बवाल, उग्र हुए प्रदर्शनकारी

मणिपुर में तनाव और बढ़ गया है। सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में एक प्रदर्शकारी युवक की मौत हो गई है। इसके बाद बवाल और बढ़ गया है। लोग और उग्र हो गए हैं और कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच विरोध कर रहे लोगों ने एक बार फिर कई विधायकों और मंत्रियों के आवास को निशाना बनाया है।

- Advertisement -

 

दरअसल, विरोध कर रहे लोगों ने कुछ संपत्तियों को निशाना बनाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों के साथ उनकी झड़प हो गई। इसमें गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। अभी यह साफ नहीं है कि युवक की मौत प्रदर्शनकारियों की गोली से हुई है या सुरक्षाबलों की गोली से। हालांकि चश्मदीदों का आरोप है कि सुरक्षाबलों की गोली से ही मौत हुई है।

 

इसके बाद जिरीबाम पुलिस थाना इलाके में बाबूपारा इलाके में तनाव बढ़ गया है। जिरीबाम में महिलाओं और बच्चों को अगवा कर हत्या करने के मामले में पहले ही बवाल जारी है। गुस्साई भीड़ ने रविवार को कई नेताओं के घरों को निशाना बनाया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें