Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ज्योति मौर्या केस में कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, इन कारणों से हुआ ये ऐक्शन

एसडीएम ज्योति मौर्या मामले में कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया  गया है। कहा जा रहा है कि आज दोपहर तक इसका ऑर्डर भी जारी कर दिया जाएगा। मनीष दुबे के खिलाफ आलोक नाम के युवक को धमकी देने के साक्ष्य मिल गए हैं। साथ ही एक महिला होमगार्ड की शिकायत के मामले में भी वे दोषी पाए गए हैं।

- Advertisement -

 

आलोक कुमार ज्योति मौर्या के पति हैं। पति-पति में तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। आलोक ने ही मनीष दुबे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति पर भी इसके आरोप लगाए हैं। आलोक ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने के अलावा होमगार्ड मुख्यालय में भी इसकी शिकायत करते हुए तहरीर दी थी। अब जांच में ये बात सामने आई है कि मनीष ने धमकी दी थी।

 

DIG होमगार्ड प्रयागराज रेंज संतोष कुमार ने खुद अपनी जांच में पाया है कि मनीष दुबे मोबाइल पर ज्योति मौर्य से उनके पति आलोक को रास्ते से हटाने की बात कह रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि कॉल रिकार्डिंग से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है, इसके लिए फोरेंसिक जांच भी कराने की तैयारी है।

 

इसके अलावा यह भी जांच में पाया गया है कि मनीष ने 2021 में लखनऊ की एक युवती से अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। यह भी आरोप है कि 80 लाख रुपए दहेज के लिए उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया। खुद उसकी पत्नी ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा अमरोहा में तैनाती के दौरान भी मनीष ने महिला होमगार्ड का यौन शोषण करने की कोशिश की थी। महिला होमगार्ड दबाव में नहीं आई तो उसने 2 महीने तक ड्यूटी नहीं करने दी थी। महिला होमगार्ड ने परेशान होकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी और अपना तबादला करा लिया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें