Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Manish Kashyap Fake Video: तमिलनाडु वीडियो केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा माजरा !

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बिहार के लोगों के साथ कथित मारपीट मामले की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि, यह पूरा मामला एक फेक वायरल वीडियो का है। पिछले कुछ दिनों में बिहार के जिन-जिन लोगों की मौत तमिलनाडु में हुई वह किसी हादसे का शिकार हुए थे या फिर उनकी मौत की वजह कोई तमिल नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है। फेक वीडियो बनाने में शामिल मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

आरोपी समेत 3 लोग गिरफ्तार

बिहार पुलिस के एक प्रवक्ता का मानना है कि, मुख्य आरोपी गोपालगंज जिले के मूल निवासी राकेश रंजन कुमार ने 6 मार्च को 2 व्यक्तियों की मदद से जक्कनपुर थाना के पटना की बंगाली कॉलोनी में किराए के मकान में फर्जी वीडियो बनाया था। ऐसे में उसने अपराध कबूल कर लिया है।


आरोपी का कहना है कि, इस वीडियो बनाने के पीछे बिहार और तमिलनाडु की पुलिस को गुमराह करना था। इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि, हमने राकेश रंजन कुमार के मकान मालिक से भी पूछताछ की, उन्होंने भी पुष्टि की है कि वीडियो उनके घर पर बनाया गया था।

उन्होंने कहा, जांच दल ने पटना में आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offenses Unit) पुलिस स्टेशन में राकेश रंजन, मनीष कश्यप, यूराज सिंह और अमन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक, राकेश रंजन कुमार द्वारा बनाए गए एक वीडियो को 8 मार्च को मनीष कश्यप नाम के व्यक्ति ने ट्वीट किया था। उन्होंने वीडियो को बीएनआर न्यूज हनी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।

 

प्रवक्ता ने बताया कि, इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है, दो लोग किसी चीज से बंधे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो संदिग्ध लग रहा था। जांच के दौरान पता चला कि, यह वीडियो राकेश रंजन कुमार ने बनाया था। ऐसे में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें