Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Manjummel Boys: साउथ सिनेमा की फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने रचा इतिहास, 20 करोड़ के बजट में बनाई 242 करोड़ की कमाई !

Manjummel Boys: साउथ सिनेमा का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। 2024 की मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने न केवल सिनेमाघरों में धमाल मचाया, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। महज 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 242 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

- Advertisement -

न सुपरस्टार, न मशहूर एक्ट्रेस, फिर भी ब्लॉकबस्टर

फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ में न कोई सुपरस्टार है और न ही कोई बड़ी अभिनेत्री, लेकिन 12 दोस्तों की कहानी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि यह मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो गई। इस फिल्म का निर्देशन चिदंबरम ने किया है, जिसमें सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी और बालू वर्गीस जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म की कहानी और लोकेशन

यह फिल्म कोच्चि के मंजुम्मेल नाम के छोटे से इलाके के दोस्तों की कहानी है, जो कोडाइकनाल में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहां एक रहस्यमयी गुफा में फंसने के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म को कोडाइकनाल, कोच्चि, पेरुंबवूर और गुना गुफा जैसे लोकेशनों पर शूट किया गया है।

ओटीटी पर भी धमाल

फिल्म ने 22 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू की। ओटीटी पर भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रहस्य और रोमांच से भरपूर यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो ‘दृश्यम’ और ‘महराजा’ जैसी सस्पेंस थ्रिलर मूवीज पसंद करते हैं।

Also Read: Marriage Auspicious Time 2024: शादी के शुभ मुहूर्त में सिर्फ 5 दिन बचें, पंडितों की टीम की मदद से एक दिन में हो रही कई शादियां !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें