Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शर्मनाक: वो ‘हिजड़ा’ दरोगा, जिसे पेशाब करने के लिए रात होने का इंतजार करना पड़ता है

मधु की बड़ी बहन बताती है कि हम पांच भाई बहन हैं। मधु जो कहने को तो हमारा भाई था लेकिन उसका मन बचपन से ही करता था की वो फ्रॉक पहने, लड़कियों के साथ खेले। उसे लड़कियां नहीं पसंद थीं, उसे लड़के अच्छे लगते थे। जब भी कोई लड़का घर पर आता तो वो शरमा कर कमरे में चले जाता था। हमारे मेअकप के समान वो चुरा लेता था और रात में मेकअप कर के खुद को शीशे में देखता था। एक दिन मैंने उसे ये करते देखा था। मैंने उसे समझने और समझाने की कोशिस भी की लेकिन शायद मैं उसे समझ नहीं सकी।

- Advertisement -

2013 में उसने मैट्रिक पास की। इधर, मेरी शादी आसनसोल में हो गई। शादी के एक साल के भीतर वो भी मेरे यहां आ गया। उसने मेरे पति को सारी बात बताई। कहा, सर्जरी होती है जिसके बाद वो अपने ओरिजिनल शरीर में आ जाएगा। शुरू-शुरू में तो हम लोग इग्नोर करते थे।

 

वो अपने जीजा से कहता, ट्रांसपर्सन हूं और अब तक लड़का बन कर रह रहा हूं। लड़की की तरह रहने में ज्यादा कम्फर्टेबल हूं। ये बात न तो मेरे समझ में आई और न ही मेरे पति के, लेकिन हमारे लिए तो वो अभी भी मेहनती बच्चा था जो पूरे घर की जिम्मेदारी तब से उठा रहा था जब बालिग भी नहीं था।4

2021 में जिस दिन मधु ने अपनी एसआरएस यानी सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी करवाई, मुझे कॉल किया। कहा- सर्जरी हो गई है अब मैं ठीक हूं। हम लोग समझ नहीं पाए कि क्या कहें, कैसे बोलें। मैंने कहा- घर आ जाओ तो उसने पहले मना कर दिया, फिर एक-दो दिन के लिए आने के लिए तैयार हो गया।

 

 

और उस दिन मेरा भाई अचानक बहन बन गया

दो महीने बाद वो पहली बार घर आई। रेलवे स्टेशन लेने गया। जब उसे देखा तो समझ ही नहीं पाया मेरे भाई को क्या हो गया। कल तक लड़का था और आज लड़की बन गया। क्लीनशेव, बड़े-बड़े बाल और चाल भी काफी हद तक बदल गई थी। उसने मुझे गले लगाया और बोला- कैसे हो। उसकी आवाज भी बदल गई थी। मुझे अजीब सा लगा, लेकिन जैसे ही वो मेरी बाइक पर बैठा तो सब कुछ पहले जैसा हो गया। हम दोनों बचपन में ऐसे ही साइकिल से आते-जाते थे। हमारे यहां टॉयलेट घर के बाहर है। हमारे अपने ही लोगों के कारण वो दिन में एक बार भी वॉशरूम तक नहीं जा पाता था। हम समझ सकते हैं कितनी परेशानी थी उसे।

 

 

सब उसे हिजड़ा दरोगा कहते हैं

नहाने और वॉशरूम जाने के लिए उसे रात होने का इंतजार करना पड़ता। रात में जब भी उसे वॉशरूम जाना होता, मैं उसके साथ जाती। तीसरे दिन बाद उसने तंग आकर कहा कि उसे पटना वापस जाना है। जब वो जाने लगी तो मन में बहुत से सवाल उठने लगे, लेकिन उससे पूछने की हिम्मत नहीं हुई। फिर उसके बाद दारोगा बनने की खबर आई। सब उसे हिज़ड़ा दरोगा कहते थे। पर मेरे लिए वो मेरा भाई बहन दोनों है।

 

यह भी पढ़े :  भोजपुरी में पहली बार अफ्रीकन मॉडल, ‘थार’ के साथ गरदा काटने आ रहे चंबल बॉय रवि यादव

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें