Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गाजा में हमास के खिलाफ जबरदस्त विरोध, लाखों लोग सड़कों पर उतरे, कहा- “न युद्ध चाहिए, न हमास”

गाजा में पहली बार हमास के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें लाखों गाजावासियों ने सड़कों पर उतरकर हमास और युद्ध दोनों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। गाजावासियों का कहना है कि उन्हें न युद्ध चाहिए, न ही हमास। यह विरोध प्रदर्शन गाजा में पिछले डेढ़ साल से जारी हिंसक संघर्ष के बाद हुआ है, जिसमें अब तक 50,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

- Advertisement -

गाजा में हाल ही में इजरायली सेना द्वारा भारी बमबारी की जा रही है, जिससे सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गाजावासियों ने हमास के खिलाफ नारे लगाए और युद्ध को समाप्त करने की मांग की। एक वीडियो फुटेज में गाजा के बेत लाहिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारियों को देखा गया, जिन्होंने युद्ध समाप्त करने, हमास के शासन को समाप्त करने और गाजा से आतंकवादियों को हटाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सफेद झंडे लहराए और अपनी आवाज़ को बुलंद किया, “लोग युद्ध नहीं चाहते, लोग हमास नहीं चाहते।” हालांकि, हमास ने विरोध प्रदर्शनों का दमन करते हुए प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की।

गाजा और इजरायल के बीच तनाव की जड़ 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले से जुड़ी है, जब हमास ने इजरायल पर हमला कर 1200 इजरायली नागरिकों की जान ले ली और 238 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है, जिसमें भारी जानमाल का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें