Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन 17 से, 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद !

मुंबई। तीसरा वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर तक एमएमआरडीए ग्राउंड, बीकेसी, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसमें भविष्य के बंदरगाहों, कॉर्बन में कमी, तटीय पोत परिवहन और अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों से सम्बंधित विषयों को लेकर रुपरेखा तय की जानी है.

- Advertisement -

 

यह जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को मीडिया को दी. प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय श्री सोनोवाल ने कहा, प्रधानमंत्री के “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के दृष्टिकोण के अनुरूप, जीएमआईएस-2023 के प्रत्येक सत्र को वैश्विक समुद्री मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

“जीएमआईएस 2023 प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण के साथ जुड़ा हुआ है और सार्वजनिक निजी भागीदारी के लिए अवसरों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करता है, जिसमें 15 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता के साथ पूरे क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसरों की पहले से ही पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि , “हमारा दृष्टिकोण नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, हरित बंदरगाहों के विकास को बढ़ावा देना, टिकाऊ बुनियादी ढांचे, क्रूज पर्यटन और समुद्री उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक निवेश आकर्षित करना है।”

 

इस अवसर पर जीएमआईएस 2023 पर “नेविगेटिंग एक्सीलेंस: इंडियाज मैरीटाइम सेक्टर” शीर्षक से एक पुस्तिका जारी की गई। प्रेस वार्ता में केंद्रीय जहाज रानी एवं आयुष राज्य मंत्री श्री श्रीपाद वाई. नाइक भी मौजूद रहे.विदित हो कि ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का तीसरा संस्करण पैमाने और भागीदारी के मामले में 2016 और 2021 में आयोजित पिछले दो शिखर सम्मेलनों की तुलना में बहुत बड़ा और अधिक समावेशी होने जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार जीएमआईएस 2023 में 70 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है।जिसमे मुख्यरूप से संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, आर्मेनिया, इटली, श्रीलंका, तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, बांग्लादेश और मेडागास्कर के कई वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं और सीईओ की मेजबानी करेगा, इसके अलावा 20 से अधिक विषयगत सत्र आयोजित करेगा, जिसमें 7 अंतर्राष्ट्रीय गोलमेज़ और 13 से अधिक क्षेत्रीय और राज्य चर्चाएं शामिल हैं। बिम्सटेक देशों, चाबहार और आईएनएसटीसी (इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर), अफ्रीका, इंडो पैसिफिक, यूरोप और नए लॉन्च किए गए आईएमईसी (भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर) में क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा की योजना है।

 

सचिव, MoPSW, श्री टी.के.रामचंद्रन ने कहा, “ जीएमआईएस बंदरगाहों, जहाज निर्माण, जलमार्ग और समुद्री शिक्षा जैसे विविध समुद्री क्षेत्रों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिए एक विस्तृत मंच प्रदान करता है। शिखर सम्मेलन ने कई फोकस क्षेत्रों की पहचान की है, जिनमें भविष्य के बंदरगाह, डीकार्बोनाइजेशन, तटीय शिपिंग और अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी), जहाज निर्माण, मरम्मत और पुनर्चक्रण, वित्त, बीमा और मध्यस्थता, नवाचार और प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा और समुद्री पर्यटन शामिल हैं। प्रेस वार्ता मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जलोटा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें