Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मॉडल के हनीट्रैप गिरोह का भांडाफोड़: अश्लील फोटो, वीडियो और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर वसूलती थी मोटी रकम !

बेंगलुरु: कर्नाटक में जालसाज़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड हुआ है। यह गिरोह लोगों को हनीट्रैप में फसाकर इस्लाम धर्म में परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। साथ ही फसे लोगों को डरा-धमकाकर भारी रकम भी वसूलता था। हनी ट्रैप में फसाने वाली युवती मुंबई में एक मॉडल है जोकि फिलहाल फरार है।

- Advertisement -

गिरोह से जुड़े तीन लोग हुए गिरफ्तार ।

पुलिस के मुताबिक़ यह मामला बेंगलुरु के पुत्तेनहल्ली पुलिस स्टेशन के सीमा के पास का है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान शरण प्रकाश बलिगेरा, अब्दुल खादर और यासीन के रूप में हुई है। इनके अलावा हनी ट्रैप का शिकार बनाने वाली महिला नेहा उर्फ़ मेहर और उसके साथी नदीम की तलाश की जा रही है। यह गिरोह मुंबई की मॉडल नेहा उर्फ़ मेहर के साथ मिलकर चलाया जा रहा था।

अश्लील तस्वीरों और चैट कर बुलाती थी घर… 

पुलिस के अनुसार नेहा उर्फ़ मेहर टेलीग्राम के जरिये 20 से 50 वर्ष के लोगों को अपना शिकार बनाती थी। पहले वह अश्लील तस्वीरों और चैट के जरिये बातचीत शुरू करती थी और लोगों को अपने जाल में फसाती थी। इसके बाद ये लक्ष्य को जेपी नगर स्थित अपने पांचवे फ्लोर के घर पर बुलाती थी। इसके बाद जैसे ही वे इसके घर प्रवेश करते थे, तो बिकनी में इनका स्वागत करती थी। यहीं से इनके हनीट्रैप जाल की शुरुआत होती थी। गिरोह के बाकी सदस्य पीछे से आकर लड़की के साथ पीड़ितों की वीडियो और तस्वीरें लेता था। यही नहीं पीड़ितों के मोबाइल छीन कर उसके सारे कॉन्टैक्ट नोट कर, तस्वीरें भेजने की धमकी देते थे। इसके बाद यह फसे पीड़ितों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे।

धर्म परिवर्तन का बनाते थे दबाव।

यह गिरोह पीड़ितों को उस मॉडल के साथ शादी करने के लिए कहते थे। क्योंकि आरोपी लड़की खुद को मुस्लिम बताती थी तो ये पीड़ितों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे। साथ ही पीड़ितों पर तुरंत खतना करवाने का दबाव बनाते थे। इसके बदले में डरे हुए पीड़ित भारी रकम देने को तैयार हो जाते थे।

इसका खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर इस गिरोह की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद इस गिरोह का भांडाफोड़ हुआ। प्रारम्भिक जांच के अनुसार इस गिरोह ने करीब 12 लोगों से वसूली की थी। इसके साथ पुलिस इस गिरोह के अन्य मामलों में भी फसे होने की आशंका जता रही है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें