Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महाराष्ट्र में रहते हैं देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग, उसके बाद है दिल्ली का नंबर, जानें गुजरात किस स्थान पर

देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। महाराष्ट्र में 391 सुपर रिच हैं। 360 वन वेल्थ और हुरुन इंडिया द्वारा जारी राज्यव्यापी विश्लेषण के अनुसार, राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में 199 ऐसे लोगों का घर है जिनकी कुल संपत्ति 30 अगस्त, 2023 तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक है।

- Advertisement -

कुल मिलाकर दिल्ली के अति धनाढ्यों के पास 16,59,500 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें सबसे अमीर एचसीएल के शिव नादर हैं, जिनकी संपत्ति 2,28,900 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली में ज्यादातर सुपर रिच लोगों ने ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट सेक्टर से पैसा बनाया है।

बड़े राज्यों (महाराष्ट्र के अलावा) में, गुजरात में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या सबसे अधिक 110 है। सामूहिक रूप से, वे 10,31,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इस संपत्ति का लगभग 50 प्रतिशत राज्य के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के पास है। वह दूसरे सबसे अमीर भारतीय भी हैं।

गुजरात के बाद कर्नाटक का नंबर आता है। यह दक्षिणी राज्य 108 अति धनाढ्य लोगों का घर है, इनके पास कुल मिलाकर 6,91,200 रुपये की संपत्ति है। यहां के सबसे अमीर व्यक्ति आरएमजेड कॉर्प के अर्जुन मेंडा हैं। इस सूची में वह नए व्यक्ति हैं, वहीं उनके बाद जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ का स्थान है, जिनकी संपत्ति में एक साल में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उनके बाद इन्फोसिस के सह-संस्थापक सेनापति ‘क्रिस’ गोपालकृष्णन का नंबर आता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें