Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अब नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। लड़की का नाम आदिया और लड़के नाम कृष्णा रखा गया है।

- Advertisement -

अबानी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने आज सुबह दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया । दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं।

 

2018 में हुई थी दोनों की शादी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।

 

साइंटिस्ट हैं सास, ननद संभालती हैं सारा कारोबार

आनंद पिरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलियां और पैलेस हैं। ईशा की सास स्वाति पिरामल भी पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। स्वाति ही मुंबई की गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक हैं। वे वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकी हैं। ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं। ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल कंपनी के चेयरमेन हैं।

 

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर हैं ईशा

मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स का डायरेक्टर बनाया गया है. मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में ईशा अंबानी सबसे बड़ी हैं. उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. वहीं कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड से बिजनेस की एमबीए की पढ़ाई की है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें