Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अंबानी का बड़ा ऐलान, कहा- रिलायंस UP में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) इन दिनों सुर्खियों में हैं। यूपी में आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (UP GIS 2023) का शुभारंभ हो गया है। इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला भी मौजूद थे।

- Advertisement -

 

 

लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निवेश के कई ऐलान किए हैं। कहा- उत्तर प्रदेश प्रभु राम भूमि है। लखनऊ भगवान लक्ष्मण की स्थली रही है, उन्होंने लखनऊ (Lucknow) को लक्ष्मण की नगरी कहकर बुलाया।

इस पावन भूमि पर विकास के अवसर बन रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक विकास का मार्ग बना है। लोगों में विकास को लेकर ललक दिखाई दे रही है। ऐसे में लोग आगे बढ़कर-चढ़कर काम करने को दिलचस्पी नजर आ रही है। उन्होंने कहा- सरकार के स्तर पर भी प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश में विकास की संभावनाएं बनती दिख रही है। खास बात यह है कि, मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप की ओर से 4 साल में 75 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मंच से की है।

 

 

लखनऊ में आयोजित ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने दावा किया कि 5 सालों के भीतर ही उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस निवेश से करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

 

 

अंबानी ने संबोधन के दौरान एजेंडा किया पेश

  • 1 लाख नए रोजगार पैदा होंगे। 
  • 2018 से अब तक रिलायंस 50 हजार करोड़ का निवेश कर चुकी है। 
  • 75 हजार करोड़ का नया निवेश मिलाकर कुल निवेश 1.25 लाख करोड़ हो जाएगा। 
  • यूपी 5 वर्षों के भीतर ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 
  • वर्ष 2023 तक प्रदेश के सभी गांवों को 5जी कनेक्टिविटी से जोड़ने की घोषणा की।
  • यह यूपी और केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में बड़ी पहल होगी।
  • हाईस्पीड इंटरनेट लोगों के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजेंडे में 5जी को प्रमुख स्थान दिया गया है।
  • गांव के लोग भी 5जी तकनीक का प्रयोग कर पाएंगे।

 

मुकेश अंबानी ने कहा कि “नए भारत के लिए उत्तर प्रदेश आशा का केंद्र बन गया है। नोएडा से गोरखपुर तक, लोगों में जोश और उत्साह दिख रहा है। हम सब साथ मिलकर भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य को भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक में बदल देंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें