Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुख्तार के गुर्गे भीम सिंह के बेटे ने सरेआम दिखाई गुंडई, युवक को बीच सड़क जमकर पीटा, रोकने वालों को दी ये धमकी..

यूपी में अपराधी एक बार फिर बेलगाम होते दिख रहे हैं। यूपी के गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के बेटे की दबंगई देखने के बाद हर कोई हैरान है। भीम सिंह के बेटे ने सरेराह एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव में आए तो उन्हें धमकी देते हुए कहने लगा, ”मुझे जानते नहीं हो क्या…?” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि अवधेश राय हत्याकांड में भीम सिंह फिलहाल जेल में है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।

- Advertisement -

दरअसल, यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लंका चुंगी का है। यहां रविवार रात भीम सिंह का बेटा अमन सिंह अपनी कार से पहुंचा था। उसके कई साथी साथ में मौजूद थे। कुछ देर यहां रुकने के बाद जब वह चलने को हुआ तो उसी समय एक बाइक सवार युवक साइड लेने लगा, बस इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई।

युवक का साइड लेना अमन को इतना बुरा लग गया कि वह गाड़ी से उतरा और उतरते ही थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। अमन ने हाथ उठाया तो उसके सभी साथी भी उस युवक पर टूट पड़े। बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई देख आसपास के लोग वहां जुट गए और उन्होंने छोड़ देने के लिए कहाष। इस पर अमन अपनी दबंगई पर उतर आया और सबको अपशब्द कहने लगा। साथ ही धमकी भरे अंदाज में बोला, ”मुझे जानते नहीं हो क्या…?”

इसके बाद वे उस युवक को पीटते रहे। जब युवक बेहोश हो गया, तब वे लोग उसे छोड़कर भाग गए। वायरल वीडियो के मुताबिक ये सभी दबंग लग्जरी कार में सवार थे, जिसका नंबर प्लेट लखनऊ का था। युवक की पहचान बंकी बाजार के राकेश सिंह के रूप में हुई है। उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया या है। उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया, ”शराब के नशे में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवार और कार सवारों में मारपीट हुई है। मामले की जांच CO सिटी कर रहे हैं। अगर कुछ अन्य चीजें निकलकर सामने आती हैं, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। जो भी आरोपी हैं, उन्हें पकड़ा जाएगा।”

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें