Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कभी इशारे पर कत्ल होते देखा है? खूनी पत्नी और इशारों वाला कत्ल, जुर्म की ये दास्तां सुन हिल जाएंगे

इंग्लिश के शब्द जेस्चर और सिग्नल के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। कभी-कभी, कहीं ना कहीं, आपने किसी को इशारों में बात करते देखा होगा। लेकिन अगर मैं आपसे ये कहूं कि इशारा करके किसी की हत्या भी की जा सकती है तो शायद आप इस पर सहमत ना हों? ये सुनकर शायद आपको अटपटा लगे लेकिन ये है बिल्कुल सच। क्या आपने कभी इशारों में कत्ल होते देखा है? अगर नहीं, तो आइए मैं आपको जुर्म की एक ऐसी दास्तां बताती हूं, जिसमें एक इशारे पर मौत हो गई। लेकिन अफ़सोस की बात है कि इस इशारे को समझने में पुलिस को ढाई साल लग गए।

- Advertisement -

आज हम एक सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई घटना की बात करने जा रहे हैं। अगर ये घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड नहीं हुई होती तो शायद किसी को भरोसा भी नहीं होता कि एक इशारे पे भी कत्ल हो सकता है। इस कत्ल का असली मास्टरमाइंड है वो ही है जिसका एक इशारा मिलते ही जान लेने वाले शूटर ने मकतूल का काम तमाम कर दिया। फुटेज में तस्वीरें 15 दिसंबर 2021 की हैं। हरियाणा के पानीपत की घेर अरैया कॉलोनी की यह कहानी है।

एक शख्स गलियों से पैदल एक घर की तरफ चल रहा है। वो तेजी से चलता हुआ एक घर की तरफ जाता है और उसका दरवाजा खोल कर अंदर घुस जाता है, ये आदमी एक शूटर है। अगर कोई आदमी किसी के घर में अचानक से घुस जाए तो वहां के लोगो का क्या रिएक्शन होगा ये समझना मुश्किल नहीं है। वे चिल्लाएंगे या फिर घर में घुसे इंसान से वजह पूछेंगे पर वहां की स्थिति तो कुछ अलग ही थी ।

जैसे ही शूटर मकान के अंदर घुसता है घर की एक महिला रसोई से शूटर को इशारों ही इशारों में कुछ कह रही होती है। ध्यान से देखने के बाद पता चलता है कि शूटर और उस महिला के बीच क्या बातचीत इशारों में चल रही है। इशारों वाली गुफ्तगू केवल 23 सेकंड की है और इस 23 सेकंड के इशारेबाजी ने एक दर्दनाक और ख़तरनाक कत्ल छुपा हुआ है जिसका पता लगाने के लिए पुलिस को ढाई साल लग गए।

पुलिस ने इस मामले में पहले सिर्फ उस शूटर को गिरफ्तार किया था लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज से कड़ियां जोड़ी गईं और दोबारा जांच शुरू हुई तो पता चला की असली कातिल और मास्टरमाइंड तो वो घर के अंदर छुपी महिला थी। शूटर तो बस एक मोहरा था। हरियाणा की इस दिल दहला देने वाली मिस्ट्री का सच सामने ही नहीं आ पाता सीसीटीवी फुटेज के जरिए ये सच्चाई सामने नहीं आती। पुलिस को इसकी भनक तब लगी जब इसी घर का ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक सदस्य ने घर की महिला के इस वारदात में शामिल होने का शक जताया था। अब आपके होश और उड़ जाएंगे जब आपको यह पता चलेगा कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी थी जिसका कत्ल उस रोज हुआ था। जी हां, इस मर्डर मिस्ट्री की असली मास्टरमाइंड पत्नी थी जिसने अपने पति को हमेशा के लिए किनारे लगाने के लिए रची थी यह खौफनाक साजिश।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें