Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नासा द्वारा 1977 में भेजा गया वॉयेजर 2 यान से मिले संकेत, सौर मंडल के बाहर कर रहा है काम !

voyager-2: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को अपने सुदूर यान वॉयेजर 2 से संकेत प्राप्त हुए हैं। यह यान सौर मंडल से बाहर काम कर रहा है। वॉयेजर 2 ने सौर मंडल छोड़ने से पहले बृहस्पति की खोज की थी। इसके साथ ही युरेनस और नेपच्यून ग्रहों पर जाने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट भी बना। गौरतलब है कि इस यान का संपर्क पृथ्वी से टूट गया था। वैज्ञानिकों की कोशिशों से यान से एक बार फिर संपर्क स्थापित किया गया है। जिससे पता चला है 46 साल पहले भेजा गया यह यान अभी भी कार्य कर रहा है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि नासा ने साल 1977 में अन्य ग्रहों का पता लगाने के लिए और ब्रम्हांड के बाहर मानवता के प्रतीक के रूप में वॉयेजर 2 को लॉन्च किया था। यह यान पृथ्वी से 12.3 बिलियन मील की दूरी पर है। यह यान सौर मंडल के भी पार है। जानकारी के अनुसार नासा कि और से जारी कुछ गलत निर्देशों के चलते इसका एन्टीन पृथ्वी से 2 डिग्री दूर चला गया था। जिसके कारण यान से संपर्क टूट गया था। मंगलवार को यान से संपर्क करने के अंतिम प्रयास के रूप में नासा के विशेषज्ञों की टीम ने डीप स्पेस नेटवर्क की मदद ली। हालांकि यह काम भूसे में सुई ढूँढने जैसा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से टीम वॉयेजर 2 से संपर्क साधने में सफल रही। यान ने धरती पर संकेत भेजे जिससे साफ़ हो गया कि यह यान अभी भी कार्य कर रहा है।

जानिये वॉयेजर 2 से जुडी कुछ विशेष बातें।

बता दें, वॉयेजर 2 यान अंतरतारकीय माध्यम (इंटरस्टेलर मीडियम) में प्रवेश कर चुका है। यह धरती से करीब 15 बिलियन मील दूर है। इस यान पर 12 इंच की सोने की परत चढ़ी, तांबे की प्लेट लगी हुई है। इसका उद्देश्य अलौकिक दुनिया को हमारी दुनिया के विषय में जानकारी देना भी है। इसके साथ ही इस यान पर हमारे सौर मंडल का नक्शा है और रेडियोएक्टिव घडी के रूप में यूरेनियम का टुकड़ा, जो यह बताता है कि यान कब लॉन्च किया गया। इसके साथ ही यान पर कुछ प्रतीकात्मक निर्देश भी हैं, जो यह बताते हैं कि रिकॉर्ड को चलाना कैसे है।

मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक कार्ल सेगन की अध्यक्षता में एक समिति द्वारा तय किया गया था कि इस यान में क्या-क्या भेजा जाएगा। इसके अलावा इस यान की पावर बैंक की अवधि 2025-26 तक ही है। मतलब यह इसके बाद संचालित नहीं रह पायेगा, लेकिन यह आकाशगंगा में घूमता रहेगा।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें