Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी को दिया पुल से धक्का,100 नंबर डायल कर बोली- बचा लो मुझे

आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर से झगड़ा होने के बाद उसे और उसकी दो बेटियों को गोदावरी नदी में धक्का दे दिया। इससे महिला और उसकी एक बेटी नदी में गिर गई, लेकिन 13 साल की लड़की ने प्लास्टिक का पाइप पकड़कर अपनी जान बचा ली. लड़की पाइप के सहारे आधे घंटे तक लटकी रही। उसने लटके-लटके ही डायल 100 को कॉल किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और बाद में मां पुलिस से मदत की गुहार लगाई आरोपी सुरेश को अरेस्ट कर लिया है आरोपी ने बताया उसने ये सब गुस्से में किया है  पुलिस का मानना है की आरोपी तीनों से छुटकारा चाहता था!

- Advertisement -

 

 

पुलिस ने बताया ये मामला 6 अगस्त का है. लड़की ने मां, बहन और खुद को बचाने के लिए गौतमी ब्रिज से फोन किया था. उसे उलवा सुरेश नाम के शख्स ने धक्का दिया था. पुल के नीचे प्लास्टिक पाइप थे जिसे वह पकड़ी रही और पुलिस को फोन किया. पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची औऱ लड़की को बचाया. काफी देर तक लड़की इस पाइप पर लटकी रही.

 

 

सुरेश ने तीनों को मारने की प्लानिंग की। शनिवार शाम वह उन्हें कई जगहों पर घुमाने ले गया। रविवार सुबह तक उनके साथ रहा। सुबह करीब 4 बजे सुरेश ने रावुलापालेम में गौतमी पुराने पुल पर कार रोकी। उसने तीनों को सेल्फी लेने के लिए मनाया और दीवार के सहारे खड़ा कर दिया।इसके बाद उसने अचानक तीनों को नदी में धकेल दिया। सुहासिनी और जर्सी नदी में गिर गईं, लेकिन कीर्तना ने वहां लगा पाइप पकड़ लिया।

 

 

पुलिस ने दो टीम बनाकर सुरेश और सुहासिनी की तलाश शुरू की। मां-बेटी का पता नहीं चल सका है, जबकि सुरेश को अरेस्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें