Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके सहयोगियों पर शिकजा कसना शुरू !

दिल्ली शराब नीति में हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने संजय सिंह के तीन सहयोगियों विवेक त्यागी सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया है। बताया जा रहा है कि सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। इस घोटाले से जुड़े कुछ अहम सुराग उसे सहयोगियों के जरिए मिल सकते हैं. संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की पांच दिनों की हिरासत में हैं.

- Advertisement -

 

तीनो सहयोगियों को आज ही ईडी के सामने पेश होने की उम्मीद है. जानकरी के मुताबिक ईडी तीनों सहयोगियों को संजय सिंह के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश को उनके आवास पर संजय सिंह की ओर से दो बार 2 करोड़ रुपये दिए गए. संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी की को हिस्सेदारी भी दी गई. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ईडी ने तीनों को बुलाया है.

 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी दोनों ही अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार अभियान का हिस्सा थे. सर्वेश मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है. 2022 में सर्वेश को आप पार्टी का प्रवक्ता भी बनाया गया था वह संजय सिंह का निजी सचिव भी है.वहीं, अजीत त्यागी पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है. उसे अक्सर ही संजय सिंह के साथ देखा जाता है. और उनकी गाड़ी भी चलाता है. अजीत संजय सिंह के निजी काम और उनकी यात्राओं का ख्याल रखता है. इसके अलावा पार्टी के काम भी अजीत देखता है. अजीत त्यागी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से ही आप के साथ है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें