Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दुनियाभर में भारतीयों का जलवा, लखनऊ के नील मोहन बने YouTube के नए CEO !

लखनऊ: दुनियाभर की कई बड़ी टेक कंपनियों (Tech Companies) में भारतीयों का जलवा कायम है। बात चाहे माइक्रोसॉफ्ट की हो या गूगल की, हर जगह भारतीय मूल के नागरिकों ने अपनी धाक जमाई है। आज कई बड़ी कंपनियों के सीईओ (CEO) भारतीय हैं। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है नील मोहन (Neal Mohan) का, जिन्हें YouTube ने अपना नया सीईओ बना दिया है। पिछले नौ सालों से YouTube की सीईओ रही सुसान वोजिकी (Susan Wojiciki) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद कंपनी ने नील मोहन को सुसान के रिप्लेसमेंट (Replacement) के तौर पर चुना है।

- Advertisement -

जानिए कौन हैं YouTube के नए CEO नील मोहन?

नील मोहन (Neel Mohan) का जन्म 1975 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। उन्होंनें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। साल 2008 में नील ने गूगल में काम करना शुरु किया। उन्होंनें करीब ढाई साल तक वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस ऑपरेशन (Vice President Business Operation) की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2015 में नील ने YouTube से नाता जोड़ा।

YouTube के लिए उन्होंनें कई बड़े प्रोजेक्टस को लीड करने के साथ-साथ हाई परफॉर्मेंस प्रोडक्ट और UX टीम तैयार की। 2015 से वह YouTube के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (Chief Product Officer) के पद को संभाले हुए थे। नील को शुरु से ही सुसान के उत्तराधिकारी के रुप में देखा जा रहा था।

टॉप कंपनियों में भारतीयों का दबदबा

दुनियाभर की शीर्ष कंपनियों में अधिकतर सीईओ भारतीय हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण हैं। इस फेहरिस्त में अब नील मोहन का नाम भी जुड़ गया है। नील ऐसे पहले कर्मचारी हैं, जिन्हें प्रमोशन के जरिए कंपनी का सीईओ बनाया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें