Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर राहुल गांधी और खरगे पहुंचे शांति वन , किया श्रद्धांजलि अर्पित

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज यानी शनिवार (27 मई) को 59वीं पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.

- Advertisement -

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में भारत के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. वो देश के पहले प्रधानमंत्री थे !

 

 

पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. नेहरू जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया है !

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी. भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया. उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं.

 

 

 

कांग्रेसनेता वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी. एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री. एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी. दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया. पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें