Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सिक्किम में तबाही का कारण नेपाल का भूकंप, 100 से अधिक लोग लापता !

सिक्किम में मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्ता नहीं में बाढ़ आ गयी। जिसके बाद भयानक तबाही की तस्वीरें सामने आयी। अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 26 लोग घायल और 100 से अधिक लोग लापता हैं, जिसमें सेना के 22 जवान भी शामिल हैं। हालांकि पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। बाढ़ के बाद सैकड़ों गांव मुख्य मार्ग से कट गये। कई घर और इमारतें तबाह हो गयी। बाढ़ की वजह से सिक्किम को देश से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे NH-10 भी बह गया।

- Advertisement -

नेपाल में आए भूकंप से ल्होनक झील टूटी।

सिक्किम में आयी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि नेपाल में आए भूकंप से ल्होनक झील टूटी। जिस कारण उसका दायरा एक तिहाई रह गया। जब बादल फटा तो झील इतना अधिक पानी रोक नहीं सकी। जिस कारण तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ से नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट तक बढ़ गया। जिसके बाद नदी से लगे इलाकों में पानी भर गया। इसकी चपेट में आया एक आर्मी कैंप भी बाढ़ में बह गया। जहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं और 22 सैनिक लापता हो गये।

इस बीच सिक्किम में 3 हजार पर्यटक के फंसे होने की खबर भी सामने आयी है। यहां के कई मुख्य मार्ग बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गए। कुछ इलाकों में दो घंटे में 15 इंच तक की बारिश दर्ज की गई। दिखचू, सिंगटम और रांगपो शहर जलमग्न हो गए हैं। साथ ही नेशनल हाईवे NH-10 भी बाढ़ में बह गया।

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके भी बाढ़ की चपेट में।

राज्य सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोसित किया है। लगातार राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। सेना और रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही बाढ़ में फसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। सिक्किम से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं। पश्चिम बंगाल के तीन जिलों- जलपाईगुड़ी, कलिमपोन्ग और कूचबिहार में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। जानकारी सामने आयी है कि तीस्ता बैराज से तीन शव भी बरामद किए गए हैं। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें