Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ज्योति मौर्या केस में आया नया मोड़, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

एडीएम ज्योति मौर्या केस में अब बड़े एक्शन की तैयारी है। ज्योति मौर्या के पति अलोक मौर्या द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे बुरी तरह फस गए हैं। होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ज्योति मौर्या के दोस्त हैं। अलोक मौर्या ने ज्योति मौर्या और मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति मौर्या और मनीष दुबे पर अवैध संबंधों के साथ ही साथ भष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि बाद में ज्योति मौर्या और उनके पति अलोक मौर्या के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद अलोक ने ज्योति मौर्या के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए केस वापस ले लिया। लेकिन मनीष दुबे इस सब में बुरी तरफ फसते नजर आ रहे हैं। मनीष दुबे की नौकरी पर अब तलवार लटक रही है।

- Advertisement -

 

मनीष दुबे और ज्योति मौर्या ऑडियो क्लिप वायरल

बता दें, डीजी होमगार्ड बीके मौर्या की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के जेल एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मनीष दुबे को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। मनीष दुबे फिलहाल महोबा में तैनात हैं। अलोक मौर्या के आरोपों के बाद ही मनीष दुबे को गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर किया गया था। अलोक ने शासन के साथ डीजी होमगार्ड को पत्र लिखकर ज्योति मौर्या और मनीष दुबे पर अवैध संबंधों के साथ ही भष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

यह विवाद सामने आने के बाद ही मनीष दुबे और ज्योति मौर्या की बातचीत का एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। जिसमे अलोक मौर्या को रास्ते से हटाने के लिए आपराधिक साजिस की बात भी हो रही थी। मनीष के खिलाफ हो रही जांच में इस ऑडियो को भी शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति अलोक मौर्या के बीच का विवाद काफी प्रचलित हुआ था। इन दोनों के विवाद ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद दोनों का मामला कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद पति और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। अलोक ने ज्योति और उनके कथित प्रेमी मनीष दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहीं ज्योति मौर्या ने भी पति अलोक मौर्या के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि बाद में अलोक और ज्योति के बीच में समझौता हो गया।

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें