Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लोकसभा चुनाव : बीजपी ने बनाया चुनाव जितने का यह प्लान, पीएम इसी महीने करेंगे ताबड़तोड़ रैली !

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचे हैं. उम्मीद है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में आदर्श आचार्य संहिता लागू हो सकती है. सियासत में एक बात जरूर कही जाती है कि , दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है. ऐसे में सभी दलों का फोकस यूपी से अधिक से अधिक सीट जितने का लक्ष्य होता है. जहां एक ओर एनडीए लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है.

- Advertisement -

 

 

वहीँ विपक्षी दल अभी गठबंधन की गांठे बांधने में सफल नहीं हो पाए हैं. वहीँ दूसरी ओर सूबे में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने दो दर्जन से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. वहीँ यह भी जानकारी मिल रही है कि , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी माह में चुनावी रैली शुरू करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण में उत्तर प्रदेश में 3 रैलियां करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों – अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र में क्रमश: रैलियां करेंगे.

 

 

विदित हो कि , यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और बीजेपी ने इस बार यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 में से 73 सीटों पर एनडीए ने अपना परचम लहराया था जिनमें 71 अकेले बीजेपी के पास थीं. इस चुनाव के नतीजे में सभी को चौका दिए थे , कई ऐसे दिग्गज थे जो अपनी कुर्सी नहीं बचा पाय थे वहीँ , बहुजन समाज पार्टी का खाता नहीं खुला था , इस चुनाव में एक भी मुस्लिम सांसद उत्तरप्रदेश से लोकसभा में नहीं पहुंच पाया था. वहीँ 2019 में बीजेपी और एनडीए को यूपी में नौ सीट का नुकसान हुआ था. ऐसे में जानकारी यह भी मिल रही है भाजपा हारी हुई लोकसभा सीटों पर जिताऊ कैंडिडेट पर दाँव लगाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें