Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन गोसाई ने अपने ही स्टूडियो में लगाई फांसी !

मुंबई: जानेमाने आर्ट डायरेक्टर ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि करजत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में उन्होंने देर रात करीब 3:30 बजे फांसी लगाई। नितिन की उम्र 58 साल थी।

- Advertisement -

 

उनका शव एनडी स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया।

नितिन गोसाई 1992 ए लव स्टोरी, हम दिल दे चुके सनम, स्वदेश, खाकी, लगान, जोधा-अकबर और लगान जैसी फिल्मों के कला निर्देशक रहे। अपना अधिक समय वो अपने स्टूडियो में ही बिताते थे। उनका शव अपने ही एनडी स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया। नितिन गोसाई ने अपने करियर की शुरुआत चाणक्य और तमस जैसे धारावाहिकों से की थी। उनके काम को फिल्मों में पहली बार ‘1992 ए लव स्टोरी’ में नोटिस किया गया था। नितिन गोसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को भी अपने नाम किया।

 

एक दिन पहले ही मिली थी आगामी प्रोजेक्ट की सूचना। 

नितिन गोसाई मराठी और हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम था। मशहूर कला निर्देशक के साथ-साथ वो निर्माता, निर्देशक और अभिनेता भी थे। नितिन देसाई की आत्महत्या की सूचना पुलिस को उनके स्टूडियो स्टाफ ने दी। अभी तक उनकी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ पायी है। जानकारी के अनुसार नितिन के लिए एनडी स्टूडियो उनका दूसरा घर ही था और वो काफी समय वहां बिताते थे। स्टाफ के अनुसार उन्होंने एक दिन पहले ही नितिन को आगामी प्रोजेक्ट की सूचना दी थी। लेकिन जब कई बार फोन करने पर भी बात नहीं हो पायी तो उन्होंने इसकी सूचना एनडी के अधिकारी को दी। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

नितिन गोसाई फ़िल्मी दुनिया की जानी-मानी हस्ती थे। उन्हें चार बार नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े फ़िल्ममेकर्स के साथ कार्य किया। उन्होंने संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नामों के साथ काम किया।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें