Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

किताबों में इंडिया नहीं अब पढ़ा जायेगा ‘भारत’, NCERT पैनल ने दी मंजूरी।

NCERT की किताबों में अब इंडिया की जगह भारत शब्द पढ़ाया जाएगा। एनसीईआरटी पैनल ने अपनी पाठ्यपुस्तकों में इस बदलाव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है। अब बच्चों को एनसीईआरटी की किताबों में इंडिया की जगह भारत पढ़ाया जाएगा। पैनल के एक सदस्य ने कहा कि NCERT किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी अनुसार, कुछ माह पहले इंडिया नाम बदलने का प्रस्ताव दिया गया था। जोकि अब स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ समिति ने पाठ्यपुस्तकों में ”हिन्दू विक्ट्रीज” को उजागर करने की भी सिफारिश की गयी है। समिति ने किताबों में ‘एशिएंट हिस्ट्री’ की जगह ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ शब्द की सिफारिश की। साथ ही इतिहास को अब प्राचीन, माध्यमिक और आधुनिक में विभाजित नहीं किया जाएगा। ये विभाजन अंग्रेजों के द्वारा किया गया था।

पैनल के सदस्य आइजैक के अनुसार इंडिया शब्द का इस्तेमाल ईस्ट इंडिया कंपनी और प्लासी युद्ध (वर्ष 1757) के बाद शुरू हुआ। वहीं ‘भारत’ शब्द का उल्लेख विष्णु पुराण जैसे प्राचीन लेख में मिलता है। जोकि करीब सात हजार वर्ष पुराने हैं। ऐसे में समिति ने आम सहमति से भारत शब्द की सभी कक्षाओं की किताबों के लिए सिफारिश की है। इसके साथ ही सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) सिस्टम की शुरुआत भी इस नए बदलाव का हिस्सा है।

बता दें, यह समिति उन 25 समितियों में से एक है। जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यक्रम को बदलने के लिए केंद्रीय स्तर पर NCERT के साथ काम कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें