Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ओडिशा ट्रेन हादसा: हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश, मरने वालों का आंकड़ा 233 हुआ

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 233 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के चलते एक दिन के शोक का एलान किया है। इस दौरान कोई भी सेलिब्रेशन नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। रेलमंत्री ने कहा कि फिलहाल हमारा फोकस राहत और बचाव कार्यों पर है। क्लीयरेंस के बाद जल्द ही मरम्मत का काम शुरू होगा। कबाड़ बन चुकी कई ट्रेन बोगियों में अभी भी कुछ शव फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है।

 

घटनास्थल पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि यह एक दर्दनाक हादसा है। रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार बचाव कार्यों में जुटी हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मुआवजे का कल एलान कर दिया गया था। हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। साथ ही रेलवे सेफ्टी कमिश्नर भी घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस बात की जांच करेंगे की हादसे की वजह क्या रही।

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। चेन्नई के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. संदीप मित्तल ने बताया कि ओडिशा में हुए रेल हादसे की घटना के संबंध में उस रेल में सफर कर रहे लोगों को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने इंतजाम किए हैं।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें