Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कांग्रेस का आधिकारिक ऐलान, सिद्धारमैया CM और ‘संकटमोचक’ को बनाया Deputy CM…!

कर्नाटक (Karnataka) में मुख्यमंत्री को लेकर चले लंबे मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने अब फैसला ले लिया है। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, काफी मंथन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि, सिद्धारमैया जी  को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा डीके शिवकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री होंगे।’

- Advertisement -

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, ‘शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा।उन्होंने कहा- कांग्रेस तानाशाही में विश्वास नहीं करती है। इस चुनाव को जीतने के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सबने ही बहुत मेहनत की है। आज शाम को बंगलुरु में विधायक दल की बैठक होनी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया Tweet

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्दारमैया और DK शिवकुमार के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि, ‘टीम कांग्रेस कर्नाटक के लोगों की प्रगति, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनावों में, कांग्रेस ने 135 सीटें झोली में डालकर जोरदार जीत हासिल की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें