Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज !

विश्वकप फाइनल मुकाबले के बिच एक शब्द बहुत चार्च का विषय बना हुआ है ‘पनौती’ लेकिन अब इसको लेकर अब सियासत तेज हो चुकी है इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के फायर ब्रांड नेता ओमप्रकाश राजभर ने भी ‘पनौती’ वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि असली पनौती कौन है, 2014 से सभी लोग देख रहे हैं और इसमें किसी को दुविधा नहीं होनी चाहिए.

- Advertisement -

 

 

राजभर ने कहा राहुल गांधी को पनौती कहने से पहले यह सोच लेना चाहिए कि वह स्वयं 2014 से पार्टी के लिए क्या साबित हो रहे हैं. इनके नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी ने 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और पार्टी की क्या दशा हुई यह पूरा देश जानता है. इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी इन्हें अनेक राज्यों में करारी शिकस्त मिली, यहां तक की यह खुद 2019 में अपनी परंपरागत सीट अमेठी से नहीं बचा पाए। अब ऐसे में पनौती कौन है ? यह बात किसी से छुपी हुए नहीं है.

आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि – हार – जीत खेल का हिस्सा है, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व कप फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिले उनका हौसला अफजाई भी किया. राहुल गांधी द्वारा पनौती कहना उचित नहीं, कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में भी भारतीय टीम को बड़े-बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हार मिली है. निश्चित ही आने वाले समय में ऐसे बयान का चुनाव पर भी असर देखा जा सकता है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें