Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मोरक्कों में 6.8 की तीव्रता का भूकंप: 630 से अधिक लोगों की मौत, कई इमारते ढही !

अफ्रीकी देश मोरक्कों में शुक्रवार देर रात 6.8 की तीव्रता के साथ जोरदार भूकंप के झटके महसूस किये गए। झटकों से घबराये लोग अपना अपना घर छोड़ कर यहां वहां खुले मैदान की ओर भागने लगे। भूकंप के तेज झटकों से इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूकंप से अब तक 630 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 329 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मोरक्कों जियोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। हालांकि US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। बताया जा रहा है कि ये इस इलाके का अबतक का सबसे ताकतवर भूकंप है।

- Advertisement -

भूकंप से कई इमारतें मलबे में तब्दील।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मोरक्को सरकार ने शनिवार दोपहर पुष्टि की कि भूकंप के बाद 632 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 329 लोग घायल हो गए हैं।

मोरक्कों में शुक्रवार रात 11:11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर, दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था। जोकि एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव में था। ये भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किये गए। भूकंप से कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। भूकंप के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें मंजर दिल दहलाने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारतों से बाहर भाग रहे हैं। साथ ही एक वीडियो में एक बिल्डिंग ढहते हुए देखी जा सकती है। सड़कों पर मलबे का ढेर दिखाई दे रहा है।

मोरक्कों में 120 साल में सबसे ताकतवर भूकंप। 

भूकंप के झटकों से ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा शुक्रवार को न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह के दक्षिणी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। किन्तु यहां से अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

मोरक्को में आये भूकंप के बाद पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मोरक्को में आये भूकंप पर वहां के लोगों के साथ संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें