Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर दिखेगी निरहुआ और पाखी हेगड़े की हिट जोड़ी, धर्म-अधर्म में आएंगी नजर

फ़िल्म निर्माता शिवराम के प्रोडक्शन हाउस शिवराम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म धर्म -अधर्म में निर्देशक आर के शुक्ला ने पाखी हेगड़े को अनुबंधित किया। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे के साथ पाखी हेगड़े अहम भूमिका में नजर आएंगी।

- Advertisement -

 

आपको को बता दें कि बेहद लम्बे अरसे के बाद भोजपुरी पर्दे की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ और पाखी हेगड़े एक बार फिर से साथ में इस धर्म – अधर्म की लड़ाई में आपको दिखाई देगी । इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह एहसान खान, बृजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, बबलू पंडित, विवेक पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विजय वर्मा, डॉ देवेंद्र कुमार, महिमा गुप्ता, नीलम पांडेय, सूरज कुमार, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी सुग्रीम कुमार,इरफ़ान पिंडारी और पंकज सोनी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोहने की कोशिश करेंगे ।

 

भोजपुरी फ़िल्म धर्म – अधर्म के तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म में संगीत सावन कुमार ,नृत्य निर्देशक संतोष सूर्यवंशी , एक्शन हीरालाल यादव , फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता राकेश कुमार पांडे हैं और कॉस्टयूम फरदीन शेख द्वारा डिजाइन किया गया है। फ़िल्म धर्म- अधर्म के गानों की रिकार्डिंग व पटकथा का कार्य लगभग पूरा चुका है तकनीकी पक्ष को ध्यान में रखते हुए निर्देशक का कहना है कि आप सभी को एक बेहद ही मनोरंजक सिनेमा देखने को मिलेगी. जिसकी कहानी काफी इमोशनल है ,जो समाज के युवाओं को मोटिवेशन देने का काम करेगी और दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

 

आजकल हर जगह ही धर्म और अधर्म की बातो को चर्चा की जाती है लेकिन वास्तव में धर्म और अधर्म है क्या इसपर कोई चर्चा ही नहीं की जाती है । इस फ़िल्म के जरिये आप धर्म और अधर्म की असली परिभाषा को दिखाने की कोशिश है । पी आर ओ अरविंद मौर्य हैं। वे इस फिल्म में पाखी के आने से बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें