Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पवन कल्याण फिर हो रहे हैं ट्रेंड, इस बार उनकी बेटी है वजह

इस समय राजनीति में सबसे अधिक चेहरे की बात करें तो आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण हैं। आज वो फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। उनके ट्रेंड होने पीछे उनकी बेटी हैं।  पवन कल्याण की छोटी बेटी पलिना अंजनी कोनिडेला ने मंदिर के रीति-रिवाजों के अनुसार तिरुमाला में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। टीटीडी में यह प्रथा है कि भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए तिरुमाला आने वाले किसी भी गैर हिंदू को हिंदू धर्म में विश्वास व्यक्त करते हुए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करना होता है।

- Advertisement -

दरअसल, पवन कल्याण की बेटी अभी नाबालिग है। ऐसे में पवन कल्याण को भी हस्ताक्षर करना पड़ेगा। मंदिर में वे अपने पिता के साथ भगवान की पूजा अर्चन कीं। पवन अपने 12 दिवसीय प्रायश्चित दीक्षा (तपस्या) के समापन के भाग के रूप में अलीपीरी पगडंडी पर पैदल चलकर मंगलवार रात तिरुमाला पहुंचे थे।

उधर, पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुमाला दौरा रद्द कर दिया था। यह दौरा उन्हें इसलिए रद्द करना पड़ा क्योंकि इस समय तिरुपति प्रसाद में मिलावट को लेकर सवाल उठ रहा है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर पवन कल्याण बहुत मुखर हुए हैं। वे लगातार सनातन के मुद्दे पर बोल रहे हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें