Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लाइट ऑन रखने के लिए 30 करोड़ की सैलरी, फिर भी कोई नहीं लेना चाहता जॉब, आखिर क्यों?

क्या आप ऐसी जगह काम करना चाहेंगे जहां जब मन करे सोएं, खाएं, आराम फरमाएं और साल के 30 करोड़ रुपये मिल जाएं। काम सिर्फ एक है एक लाइट है जिसे हमेशा ऑन रखना है। किसी भी सूरत में ये लाइट बंद नहीं होना चाहिए। बस इतना ही काम है। इसके अलावा आराम ही आराम है और 30 करोड़ ऊपर से। पता है इतना शानदार ऑफर होने के बावूजद लोग इस नौकरी को करने से कतरा रहे हैं। आखिर ऐसा क्या है इस नौकरी में कि कोई 30 करोड़ लेकर भी इसे करना नहीं चाहता, चलिए इस वीडियो में आपको बताते हैं।

- Advertisement -

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह में स्थित फैरोस लाइटहाउस की। यह नौकरी इसी लाउट हाउस के गार्ड की है। यह दुनिया का पहला लाइटहाउस था और इसे इंजीनियरिंग का अब तक का सबसे अद्भूत उदाहरण माना जाता है। य़ही वजह है कि सरकार इसे संरक्षित रखना चाहती है हमेशा हमेशा के लिए। इस लाइटहाउस के गार्ड का काम हर समय लाइट ऑन रखना है। दिन हो या रात, उसे बस यही करना है। चाहे वो सोए, खाए या जो मन आए करे बस शर्त इतनी सी है कि लाइट बंद नहीं होनी चाहिए। इसके बदले में आपको 30 करोड़ रुपए सैलरी दी जाएगी।

अब सवाल ये है कि इतनी मौज की नौकरी है तो फिर लोग करना क्यों नहीं चाहते हैं। तो वो भी जान लीजिए। दरअसल, यहां समुंदर के बीच  इंसान को बिल्कुल अकेले रहना पड़ता है। समुद्र के बीचों-बीच स्थित इस लाइटहाउस में न तो कोई बात करने वाला होता है और न ही कोई दोस्त। कई बार समुद्री तूफान इतने भयंकर होते हैं कि लाइटहाउस पूरी तरह पानी में डूब जाता है। ऐसे में कीपर की जान भी जोखिम में रहती है।

अब सवाल यह उठता है कि इस लाइटहाउस को बनाने की जरूरत ही क्या थी थी? तो इसका जवाब ये है कि पहले के समय में समुद्र में कई चट्टानें हुआ करती थीं, जो जहाजों के लिए बहुत खतरनाक थीं। अंधेरे में ये चट्टानें दिखाई नहीं देती थीं और कई जहाज इनसे टकराकर डूब जाते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस लाइटहाउस का निर्माण किया गया था। इसकी रोशनी दूर-दूर तक दिखाई देती थी और जहाजों को खतरों से बचाती थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें