Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

काठमांडू के एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, विंग जमीन से टकराया फिर आग लग गई!

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक बड़ा विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत की खबर है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बुधवार काठमांडू में एक एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में मारे गए चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं.

- Advertisement -

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का विमान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा था, तभी उड़ान भरते समय यह हादसे का शिकार हो गया. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट पर धुएं के गुबार के साथ भीषण आग देखा जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक राहत-बचाव कार्य के लिए नेपाल सरकार ने सेना के जवानों को मौके पर भेजा है. मेडिकल से लेकर सेना के जवानों की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है. जिस तरह की आग लगी है, वह बुरी खबर की ओर इशारा कर रही है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें