Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ब्राजील में सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 2 की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

ब्राजील के साओ पाउलो शहर के पास एक छोटा विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य के अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। दुर्घटना के बाद विमान का जलता हुआ मलबा देखा गया, जिसे स्थानीय मीडिया ने भी साझा किया।

- Advertisement -

स्थानीय मीडिया ‘जी1 आउटलेट’ के अनुसार, इस हादसे में दो यात्री मारे गए हैं। आग की लपटों में विमान का मलबा बुरी तरह जल गया, जिससे घटनास्थल पर भारी क्षति हुई। घटना की जांच के लिए पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं।

पिछले साल दिसंबर में भी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा तब हुआ था जब विमान ने पहले एक इमारत की चिमनी से टकराया और फिर एक घर की दूसरी मंजिल को छुआ, इसके बाद वह एक फर्नीचर की दुकान से टकरा गया था।

ब्राजील में विमान दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, और इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें