Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजस्थान को कुछ लोगों ने बीमारू कहकर चिढ़ाया, हम मजबूत बनाने में जुटे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। साथ ही दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये विकसित होते भारत की भव्य तस्वीर है। जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं तो देश की प्रगति को गति मिलती है।

- Advertisement -

 

 

पीएम मोदी ने कहा- आज देश में बन रहे सबसे लम्बे एक्सप्रेसवे दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के दिल्ली दौसा लालसोट हिस्से का लोकार्पण हुआ है। इस एक्सप्रेस वे से दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक,बूंदी और कोटा जिले को लाभ होगा। इसलिए दिल्ली आना जाना बहुत आसान होगा।

 

दिल्ली जैसे बड़े बाजार तक दूध फल, सब्जी सारी आवश्यकताएं पहुंचाना, अपने उत्पाद पहुंचाने हमारे किसान भाईयों के लिए बहुत आसान हो जाएगा। मैं आप सभी को प्रगति के इस आधुनिक पथ की बहुत बहुत बधाई देता हूं।

 

नितिन गड़करी कह रहे थे अभी ट्रेलर है फिल्म बाकी है। मैं भी कह रहा हूं ये ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है। ये विशाल जनसागर मैं राजस्थान के इस प्यार के लिए राजस्थान के इस आशीर्वाद के लिए ही यहां आया हूं।

 

पीएम मोदी ने आगे कहा- रेल, रोड पर लाखों के इस खर्च का बहुत बड़ा लाभ हमारे राजस्थान को भी हो रहा है। दशकों तक राजस्थान को कुछ लोगों ने बीमारू, बीमारू, बीमारू राज्य कहकर के चिढ़ाया है। लेकिन भाजपा राजस्थान को विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार बना रही है। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे से राजस्थान दिल्ली और मुम्बई से कनेक्ट हो रहा है। यह दिल्ली मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को और मजबूत करने का काम करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें