Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 पीएम मोदी बोले- बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना, देश का निर्माण करने वाले लोग होंगे मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट की सराहना की और कहा कि अमृत काल का यह पहला बजट वंचित वर्ग को प्राथमिकता देने वाला है। इस बजट से आकांक्षाओं से भरे समाज, किसानों, मध्यम वर्ग के सपने पूरे होंगे।

- Advertisement -

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘अमृतकाल का ये पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान यानि पीएम विकास, करोड़ों विश्वकर्माओ के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना यानी विकास इन विश्वकर्माओं के लिए बड़ा बदलाव लाएगा।’

 

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400% से ज्यादा की वृद्धि

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना भी इस बजट में शुरू की जा रही है। इसके अलावा नए प्राइमरी कॉपरेटिव्स बनाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान इस बजट में किया गया है। 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400% से ज्यादा की वृद्धि की गई है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी को आय के नए अवसर पैदा करेगा।’

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल: पीएम मोदी

पीएम ने इसे किसानों का बजट बताया। कहा, ‘इस बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल की गई है। बजट में किसानों के लिए महत्वकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया गया है। इस बजट से मजबूत नींव का निर्माण होगा। देश का निर्माण करने वाले लोग मजबूत होंगे। बजट में श्रीअन्न को महत्व दिया गया है।’

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें