Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Haryana Elections: इनके राज में दामाद-दलालों का होता है बोलबाला, हिसार में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरियाणा में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी खुद रण में उतरे हुए हैं। हरियाणा के ज्यादातार सीटों पर वो तूफानी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच हिसार में उन्होंने एक चुनावी रैली (Haryana Elections) में कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि कांग्रेस के राज में हमेशा दामाद और दलालों का बोलबाला रहा है।

- Advertisement -

पीएम ने कहा कि आज यानी 28 सितंबर की रात हमने पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमने उस दिन पूरी दुनिया को बता दिया था कि भारत अब घर में घुसकर मारता है। पर, कांग्रेस ने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने देश के सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा कहा।। क्या देशभक्त हरियाणा के लोग ऐसी कांग्रेस को कभी बर्दाश्त करेंगे।

‘हमारे जवानों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दी’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये वही कांग्रेस है, जिसने हमारे जवानों को वन रैंक वन पेंशन नहीं दी। कांग्रेस झूठ बोलती थी। मैंने हरियाणा के रेवाड़ी से यह गारंटी दी थी कि ओआरओपी लागू करूंगा। हमारी सरकार एक लाख बीस हजार करोड़ से ज्यादा पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। हरियाणा के जवानों के खातों में भी दस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कर चुकी है। कांग्रेस कभी फौजियों का भला नहीं सोच सकती।’

‘दलालों और दामाद का ही बोलबाला था’

मोदी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस सिर्फ लूट-खसोट ही नहीं करती, बल्कि निर्लज्जता से उसका बचाव भी करती है। कांग्रेस के राज में कैसे दलालों और दामाद का ही बोलबाला था। ये मैंने हरियाणा की जनता के सामने रखा, अगर किसी को पछतावा होता, तो वह हरियाणा की जनता से माफी मांगता, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने आपसे माफी नहीं मांगी, बल्कि बड़ी बेशर्मी से दलालों और दामाद का बचाव कर रहे हैं।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें