Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत छोड़ फरार हो सकती है सीमा हैदर, यूपी एटीएस ने शुरू की जांच, सिम कार्ड से खुलेगा राज!

पाकिस्तानी सीमा हैदर अब कभी भी भारत से फरार हो सकती है। उसके बारे में अब जो जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, उसे सुनकर आप हिल जाएंगे। प्यार के नाम पर जो कहानी सीमा हैदर ने परोसी थी, अब वो उसी कहानी में फंसती दिख रही है। जो सिम कार्ड सीमा के पास से मिले हैं, उसी में उसकी सारी सच्चाई छिपी हुई है। पुलिस को संदेह है कि अब सीमा इस जांच को प्रभावित कर सकती है। या फिर फरार हो सकती है।

- Advertisement -

दरअसल, पबजी पर प्यार के बाद सरहद पार से आई पाकिस्तान की सीमा हैदर पर एक बार फिर कानून का शिकंजा कसने लगा है। केंद्रीय एजेंसियों के जांच शुरू करने के बाद पुलिस ने सीमा हैदर की जमानत खारिज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच यूपी एटीएस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में सीमा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सीमा के पाकिस्तानी मोबाइल, सिम कार्ड और सीमा पार की गतिविधियों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस को शक है कि सीमा सबूतों को प्रभावित करेगी या फिर फरार हो सकती है। इसके अलावा कुछ नए तथ्यों के आधार पर पुलिस इस केस में धारा बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है।

अगर न्यायालय में पुलिस की अर्जी स्वीकार हो गई तो सीमा को फिर जेल जाना पड़ेगा। सीमा गैरकानूनी तरीके से भारत आई थी। उसने नेपाल के रास्ते एंट्री ली थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने सीमा और उसके पति को गिरफ्तार किया था। इस मामले में तब जो केस दर्ज हुआ था उसमें अधिकतम 5 साल की ही सजा हो सकती है लेकिन अब पुलिस इसमें कुछ और धाराएं जुड़वाने की तैयारी में हैं।

 

फिलहाल यूपी एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर सीमा हैदर के पाकिस्तान से यूपी तक अने और उसके संपर्कों के बारे में पड़ताल कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस केस में कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं और सीमा की सच्चाई सामने आ सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें