Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना शख्स को पड़ा महंगा, केस दर्ज !

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में नागपुर पुलिस की साइबर सेल ने एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दत्तात्रेय जोशी ने व्हाट्सएप पर पोस्ट में गडकरी का कुछ संदर्भ दिया। इसकी जानकारी होने पर नितिन गडकरी के कार्यालय ने ट्विटर के माध्यम से साइबर पुलिस से मामला दर्ज करने का आग्रह किया।

- Advertisement -

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने बाद में नागपुर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, इन पोस्ट को प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत दर्ज में दत्तात्रेय जोशी नाम के शख्स का जिक्र किया गया था। कहा कि, यह व्यक्ति महाराष्ट्र के कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों पर झूठे और आपत्तिजनक मेसेज पोस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, दत्तात्रेय जोशी नाम के शख्स की वह पोस्ट एक खास समुदाय को भड़काने वाली है।

 

यह सामाजिक समरसता को भंग कर सकता है, तो उस दत्तात्रय जोशी नाम के व्यक्ति के खिलाफ और उसके द्वारा पोस्ट किए गए संदेश को फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसी मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर पुलिस के साइबर सेल से की थी।

 

नागपुर पुलिस ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि, ऐसी शिकायत नितिन गडकरी को मिली थी। फिलहाल अब देखना यह होगा कि, इस नाम का व्यक्ति वास्तव में कौन है? अब पुलिस को इसकी जांच करनी है कि उसने ऐसा क्यों किया। अगर वह शख्स मिल जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें