Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Breaking News: मिशन ‘चंद्रयान-3’ का मजाक उड़ाना Prakash Raj को पड़ा भारी, शिकायत दर्ज !

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज (Actor Prakash Raj) की बढ़ी मुश्किलें ! अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि, एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर अपमानजनक ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

- Advertisement -

दरअसल, ‘चंद्रयान-3’ मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर प्रकाश राज की काफी आलोचना हो रही है। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।  हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

एक्टर प्रकाश ने किया था यह ट्वीट

विदित हो कि, एक्टर प्रकाश ने कुछ दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें एक व्यक्ति कमीज और लुंगी पहने चाय के साथ नजर आ रहा था। वह एक हाथ में गिलास और दूसरे में जग लेकर चाय डाल रहा है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, “विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर। प्रकाश का ट्वीट वायरल होते ही लोग वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का मजाक उड़ाने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अभी चंद्रयान से पहला व्यू आया..विक्रमलैंडर जस्टटास्किंग।”

वहीं इस ट्वीट के बाद एक्टर को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को प्रकाश राज द्वाका चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाना रास नहीं आया है। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन को देश के गौरव से जुड़ा हुआ बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें