Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Russia: राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका, ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, आगबबूला हुआ रूस !

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से जंग चल रही है। दोनों देशों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)  को बड़ा झटका लगा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court) ने यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुतिन पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -

 

पुतिन पर लगा युद्ध अपराध का आरोप

इस गिरफ्तारी वारंट के पीछे की वजह यूक्रेनी बच्चों को रूस भेजने की योजना बताई जा रही है। रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में लोगों (खासकर बच्चों) के अवैध ट्रांसफर के युद्ध अपराध के लिए कथित रूप से जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने इस मामले में कहना है कि, पुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट ‘अभी शुरुआत’ है। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आईसीसी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा – पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाल करने की दिशा में पहला कदम है।

रूस ने पुतिन के खिलाफ वारंट पर दिया करारा जवाब

पुतिन के खिलाफ वारंट पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस ने पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट (Arrest Warrant) पर करारा जवाब दिया है। क्रेमलिन ने अरेस्ट वारंट को टॉयलेट पेपर का करार दिया है। क्रेमलिन (Kremlin) ने कहा है कि, आईसीसी का यह कदम पूर्ण रूप से अवैध है। आईसीसी के पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट के बाद टॉप रूसी अधिकारी भी आगबबूला हैं। आईसीसी के इस फैसले का वह कड़ा विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें